फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   With the slogan of Bol Bam, lakhs of Kanwadis performed Jalabhishek of Lord Shiva

Hapur News: बोल बम के जयघोष के साथ लाखों कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
With the slogan of Bol Bam, lakhs of Kanwadis performed Jalabhishek of Lord Shiva
सबली महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए प्रांगण में सुबह पांच बजे लगी कांवड़ियों की भीड़ - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। शिवरात्रि पर बुधवार को शहर के शिवालयों में लाखों की संख्या में कांवड़ियों व अन्य शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गांव सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और छपकौली स्थित श्यामेश्वर शिव मंदिर पर सुबह 05:39 बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। इससे दो घंटे पहले ही कांविड़यों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। बारिश के दौरान भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। शाम तक शहर में करीब दो लाख और जिले भर में करीब पांच लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।

गंगोत्री, हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर मंगलवार देर रात तक कांवड़िये शिवालय पहुंच गए थे। यहां उनके ठहरने के लिए शिविर लगाई गई थी। सबली स्थित प्राचीन मंदिर में आरती के बाद जलाभिषेक प्रारंभ हुआ। यहां मेला भी लगा, जहां श्रद्धालुओं ने खरादारी की। छपकौली स्थित शिव मंदिर में पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया, इसके बाद शिवभक्तों ने पूजन व जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिरों में शिविर लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

--------
पुलिस और प्रशासनिक टीमें रहीं मुस्तैद--
जलाभिषेक के दौरान शिवालयों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप कुमार, सभी एसडीएम और अन्य पुलिस अधिकारी शिवालयों में जमे रहे। बारिश में भी अधिकारी भींगते हुए व्यवस्था संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक सड़कों पर चलती रही डाक कांवड़
बुधवार सुबह जलाभिषेक करने के लिए मंगलवार को पूरी रात कांवड़ आने का सिलसिला चलता रहा। मेरठ और ब्रजघाट की ओर से डाक कांवड़ सड़कों पर आती रही। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी कांवड़ को देखने के लिए शिविरों और सड़कों पर जमे रहे।

वन विभाग ने कांवड़ियों को वितरित किए पौधे

शिवरात्रि पर वन विभाग के अधिकारियों ने पीपल के पौधे वितरित कर एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया। वन रेंजर मनोज कांडपाल ने कावंड़ियों को 300 पौधे वितरित कर बुलंदशहर रोड हाईवे किनारे पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed