फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Will immediately goes down well hand pumps.

अब हैंडपंप खराब होने पर प्रधान तुरंत ठीक करा सकेंगे

Thu, 02 Jun 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 02 Jun 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
Will immediately goes down well hand pumps.
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

गर्मी में हैंडपंप खराब होने पर अब ग्राम प्रधान और सचिव को वर्क आर्डर बनने और अनुमति मिलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि तुरंत मरम्मत करा सकेंगे। मरम्मत के बाद वर्क आर्डर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


शासन के इस आदेश के बाद खराब हैंडपंप जल्द सही हो सकेंगे। गांवों में लगे हैंडपंपों को सही कराने का जिम्मा ग्राम पंचायत का होता है। अगर कोई हैंडपंप खराब होता है तो पुरानी नीति के अनुसार संबंधित अधिकारियों से वर्क आर्डर की स्वीकृत कराना अनिवार्य होता था
विज्ञापन


और 2500 रुपये की लागत तक से सही कराया जा सकता है। लेकिन शासन ने अब निर्णय लिया है कि पंचायत हैंडपंप खराब होने पर उसे तुरंत सही करा सकती है। वर्क आर्डर बाद में पास कराने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था से हैंडपंप खराब होने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे और ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने आदेश सभी डीपीआरओ को भेज दिए हैं।


उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत सचिवों को आदेशों का अनुपालन किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि भीषण गर्मी में पेयजल के लिए ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed