फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Will become barren land.

नहीं चेते किसान तो बंजर हो जाएगी भूमि

Thu, 16 Feb 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 16 Feb 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
Will become barren land.
भूमि - फोटो : अमर उजाला

जिले के चारों विकास खंडों में मौजूद कृषि योग्य भूमि तेजी से बंजर होती जा रही है। रसायनिक उर्वरकों के सहारे खेतों में फसलें लहलहा रही हैं। मृदा में जीवांश कार्बन, पोटाश, फास्फोरस न्यून स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


प्रयोगशाला में जांच को भेजे गए 13 हजार मृदा नमूनों के परीक्षण में यह खुलासा हुआ है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अब जैविक उर्वरकों के प्रयोग से ही भूमि के गिरते स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन


किसान अधिक फसल उत्पादन के चक्कर में भूमि में अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे फसलों की उत्पादकता तो बढ़ रही है, लेकिन भूमि का स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि जिले की भूमि में पोषक तत्वों की मौजूदगी न्यून स्तर पर पहुंच चुकी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अब जिले की भूमि से बिना उर्वरक फसल की पैदावार असंभव है।

वर्ष 2015-16 में मृदा परीक्षण विभाग के अफसरों ने जिले के करीब 10 हजार मृदा सैंपल का परीक्षण किया था, तब मृदा में पोषक तत्वों की मौजूदगी मध्यम स्तर पर थी।

वहीं, वर्ष 2016-17 में लिए गए करीब 13679 मृदा सैंपल के रिपोर्ट के खुलासे में जिले की मृदा में जीवांश कार्बन, पोटाश और फास्फोरस की मौजूदगी न्यून स्तर पर पहुंच चुकी है। इससे साफ है कि जिले की भूमि तेजी से बंजर होती जा रही है।

मृदा में फास्फोरस की कमी से पौधे छोटे रह जाते हैं। पत्तियां गुलाबी रंग की हो जाती हैं। पोटाश की कमी से पौधे की पत्तियों का रंग पीला, हल्का भूरा रह जाता है। पौधे की पत्तियों के बाह्य किनारे फट जाते हैं। जीवांश कार्बन की कमी से पौधे की पत्तियां हल्के पीले रंग की हो जाती हैं और पौधा सूखने लगता है।

वहीं, कृषि अनुसंधान केंद्र मुरादनगर के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि वैज्ञानिक ढंग में खेती के लिए मिट्टी की जांच कराया जाना अनिवार्य है।  मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी सामने आने पर ही उन्हें पूरा किया जाना संभव है।


मृदा में पोषक तत्वों की काफी कमी मिली है। रसायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मृदा का स्वास्थ्य गिर रहा है। किसान मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अपने खेतों में जैविक उर्वरकों का प्रयोग कर भूमि को सही कर सकते हैं। एएन मिश्र, उप कृषि निदेशक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed