{"_id":"66e31a9fa36eab656a087f8a","slug":"wife-lodged-fir-on-husband-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103964-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे-9 पर महिला से लूट, पति पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे-9 पर महिला से लूट, पति पर मुकदमा दर्ज
Thu, 12 Sep 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 पर छिजारसी टोल प्लाजा के पास ऑटो सवार तीन युवकों ने महिला से नकदी, मोबाइल और सामान लूट लिया। पीडि़ता ने थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी इश्मिता चौधरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 7 अगस्त की देररात करीब 11 बजे गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन से ऑटो में सवार होकर घर आ रही थी, उसमें पहले से एक सवारी बैठी थी।। रास्ते में चालक ने एक व्यक्ति को फोन कर ओर ऑटो में बैठा लिया। आरोप है कि छिजारसी टोल प्लाजा पार करने के बाद तीनों ने महिला को कब्जे में लेकर 25 हजार की नकदी, दो मोबाइल, एटीएम व अन्य सामान लूट लिया। उसे धक्का देकर ऑटो से फेंक गए। पीडि़ता का कहना है कि उसका पति से विवाद चल रहा है और यह घटना उसी के द्वारा कराई गई है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति अक्षय चौधरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4), 61(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।