फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   wife fir against his husband

Hapur News: विदेश में प्रेमिका के साथ रह रहा पति, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 23 Mar 2024 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Mar 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
wife fir against his husband
हापुड़। उज्जैन की रहने वाली युवती ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के व्यक्ति से शादी की थी। शादी के पहले से ही पिछले 18 वर्षों से पति कनाडा में है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। अब वह कनाडा के टोरंटो में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जिला उज्जैन के एक मोहल्ले निवासी युवती ने बताया उसकी शादी 25 जून 2023 को हापुड़ निवासी अर्जुन से हुई थी। अर्जुन कनाडा के टोरंटो में रहता है और वहीं का स्थाई नागरिक है। एक जुलाई 2023 को वह पति के साथ घूमने के लिए लंदन गई थी। जहां पति ने करीब एक माह तक उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उसके दस हजार पाउंड्स भी पति ने खर्च करा दिए। 30 जुलाई को वह पति के साथ भारत वापस लौट आई। इसके बाद पति कनाडा चला गया। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि पिछले 18 वर्षों से पति कनाडा के टोरंटो में एक युवती के साथ सहमति संबंध में रह रहा है। परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने भी साथ रहने का दबाव बनाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में महिला के पति अर्जुन सिंह, ससुर डॉ वीरेंद्र सिंह, सास मिनाक्षी और ननद स्वाति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed