फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   wife claim pm report

Hapur News: साहब पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट किसी को मत देना

Wed, 11 Sep 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 11 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
wife claim pm report
ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव अल्लबख्शपुर में हुए सडक़ हादसे में हुई गुड्डू की मौत के बाद उसके बीमा क्लेम व अन्य मुआवजे को लेकर अब पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग आमने सामने आ गए हैं। मृतक की पत्नी ने कोतवाली पुलिस से पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट किसी और को न देने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के लुहारी खादर निवासी सीमा ने बताया कि उसके पति गुड्डू दो सितंबर की शाम को अपने परिचित गुरदयाल निवासी काकाठेर, आबिद निवासी भोजपुर, मुरादाबाद व अन्य लोगों के साथ एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। गांव अल्लाबख्शपुर में हुए सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पति की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।अब उसके ससुराल पक्ष के लोग पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के माध्यम से बीमा क्लेम लेने की फिराक में है। महिला का कहना है कि उसके छोटे छोटे बच्चे है, पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर किसी अन्य को पोस्टमार्टम रिपोर्ट न देने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराई जाती है। पत्नी को पीएम रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed