फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   wife along with her lover killed her husband after finding him in suspicious condition In Hapur

बेवफा बेगम: इमरान हत्याकांड का खुलासा, मासूम बोला- अम्मी ने दबाए अब्बू के पैर, चाचा ने छाती पर मारे मुक्के

Thu, 29 Aug 2024 09:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Aug 2024 09:33 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि इमरान का निकाह मेरठ की रहने वाली रुखसार के साथ हुआ था। निकाह के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। आरोपी समीर का इमरान के घर आना जाना था। इसी दौरान उसके करीब चार साल पहले रुखसार से अवैध संबंध हो गए और दोनों छिप छिपकर मिलते रहे। 

विज्ञापन
wife along with her lover killed her husband after finding him in suspicious condition In Hapur
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में इमरान की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। संदिग्ध हालत में देख लेने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर इमरान को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पांच साल के मासूम बेटे ने पुलिस को बताया कि अम्मी रुखसार ने अब्बू के पैर दबाए और चाचा समीर ने अब्बू की छाती पर मुक्के बरसाए। इसके बाद उन्हें चारपाई पर लिटा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

गांव छपकौली निवासी इमरान (32) गांव में ही नाई का काम करता था। मंगलवार शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी ने बताया था कि अचानक इमरान के सीने में तेज दर्द हुआ था और इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शरीर पर बाहरी चोटों के निशान नहीं हैं। परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक की हत्या होने की आशंका पुलिस से जताई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम गवाह चश्मदीद मृतक का पांच साल का मासूम पुत्र बिहान रहा। पहले वह पुलिस से डरा हुआ था। लेकिन प्यार से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। उसने पुलिस को बताया कि अब्बू घर से बाहर थे और उसकी अम्मी और समीर चाचा कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान अब्बू अचानक आ गए और अम्मी और चाचा समीर ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चाचा समीर ने अब्बू की छाती में मुक्के मारे और मुंह दबा दिया। इसके बाद अब्बू नहीं बोले। पड़ोसी होने के नाते बिहान समीर को चाचा कहता था।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली पसली
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इमरान की पसली टूटी हुई मिली। नाक और मुंह से खून निकलना देखते हुए जहर देने की भी आशंका है। इसके लिए मृतक का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पत्नी रुखसार और पड़ोसी समीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। -वरुण कुमार मिश्रा, सीओ।

चार साल से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
थाना प्रभारी ने बताया कि इमरान का निकाह मेरठ की रहने वाली रुखसार के साथ हुआ था। निकाह के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। आरोपी समीर का इमरान के घर आना जाना था। इसी दौरान उसके करीब चार साल पहले रुखसार से अवैध संबंध हो गए और दोनों छिप छिपकर मिलते रहे। हालांकि इन दोनों के संबंधों की जानकारी गांव वालों के साथ इमरान को भी हो गई थी। इमरान इसका विरोध करता था, जिसके कारण आए दिन दोनों का विवाद भी होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed