फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Why will Kattpa kill Bahubali today.

आज पता चलेगा कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा

Thu, 27 Apr 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 27 Apr 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
Why will Kattpa kill Bahubali today.
बाहुबली 2 - फोटो : SELF

निर्देशक एसएस राजामौली की चर्चित फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद एक साल से लोगों के मन में एक ही सवाल था कि आखिर कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? शुक्रवार को इस यक्ष प्रश्न का जवाब लोगों को रिलीज हो रही बाहुबली टू में मिलेगा। फिल्म को लेकर बृहस्पतिवार को शहर के युवा टिकट बुक कराते नजर आए।

विज्ञापन


बाहुबली टू को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही युवाओं ने टिकट की बुकिंग शुरू करा दी। नगर स्थित एक मात्र ओपीसी सिनेमा पर युवाओं की खासी भीड़ दिखायी दी। कुछ लोगों ने मेरठ व गाजियाबाद जाकर फिल्म देखने की योजना भी बनाई है।
विज्ञापन


जावेद ने बताया कि बाहुबली में अभिनेता प्रभास ने यह साबित कर दिया कि वे बालीवुड के किसी भी सुपर स्टार से कम नहीं है। इसको देखते हुए उन्होंने बाहुबली -टू का पहला शो देखने का मन बनाया है और टिकट भी बुक करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित ने बताया कि इस फिल्म ने सफलता के साथ वाहवाही भी बटोरी है। जो रहस्य पिछले एक साल से लोगों को परेशान कर रहा है। उस पर से शुक्रवार को पर्दा उठ जाएगा।

उज्जवल ने बताया कि बाहुबली टू में अभिनेता प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी ट्रेलर में अच्छी लग रही है। उम्मीद है कि जिस प्रकार पहली बाहुबली हिट रही थी। बाहुबली-टू उससे भी ज्यादा पसंद आएगी।


फैज अहमद का कहना है कि इस मूवी का लंबे अर्से से इंतजार था। शुक्रवार को ही इस मूवी को अपने दोस्तों के साथ देखेगें। उम्मीद है कि पुरानी की तरह यह मूवी भी बड़ी हिट साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed