फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Where to buy seeds for farmers.

किसानों पर पुराने नोट बचे नहीं, बीज कहां से खरीदें

Tue, 22 Nov 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 22 Nov 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
Where to buy seeds for farmers.
बीज - फोटो : Demo Pic

केन्द्र सरकार ने किसानों को पुराने नोट से बीज खरीदने की छूट देकर उनके हाथ में झुनझुना थमा दिया है। पहले तो किसानों के पास नोट थे ही कम, उन्हें भी अधिकांश लोगों ने बैंक में जमा करा दिया है, जिससे किसानों पर आफत आ गयी है।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में नया कैश नहीं मिल रहा है। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से अधिकांश किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अगर थोड़ा बहुत भुगतान हुआ भी तो किसानों ने अपने घरेलू काम में प्रयोग कर लिए।
विज्ञापन


जिन किसानों पर घर के अंदर 1000 और 500 के नोट रखे भी थे, उन्होंने कई दिन लाइनों में लगकर उसको बैंकों में जमा करा दिया। कुल मिलाकर हालत यह है कि किसान एक एक पैसे को परेशान हैं और जिन परिवारों में शादी है, उन पर तो संकट के बादल छाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में केन्द्र सरकार पुराने नोटों से बीज खरीदने की छूट का बेशक प्रचार कर रही है। किसान इससे संतुष्ट नहीं है, क्योंकि बिना खाद के कोई फसल नहीं बोयी जा सकती। रसूलपुर के किसान सत्येंद्र चौधरी ने कहा है कि किसानों का अधिकांश पैसा सहकारी बैंकों में फंसा है।


सहकारी बैंक भुगतान नहीं कर रहे हैं। किसानों को पुराने नोट नहीं बल्कि नये नोट तत्काल दिलाये जाएं। जिला सहकारी बैंकों की शाखाओं में किसानों के भुगतान की व्यवस्था की जाए। अन्यथा किसान अपनी फसलों की बुवाई नहीं कर पायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed