{"_id":"58b830e64f1c1bbd568346a8","slug":"wheels-are-paused-half-hour-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डेढ़ घंटे थमे रहे गाड़ियों के पहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डेढ़ घंटे थमे रहे गाड़ियों के पहिए
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
थमे रहे गाड़ियों के पहिए
- फोटो : अमर उजाला
सिक्स लेन निर्माण कार्य के चलते बृहस्पतिवार दोपहर नेेशनल हाईवे की रफ्तार फिर रुक गई। मारवाड़ चौकी के पास डेढ़ घंटे तक वाहन चालक भीषण जाम में फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
इन दिनों पिलखुवा में सिक्स लेन हाईवे निर्माण चल रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे मारवाड़ चौकी के पास जाम लगना शुरू हो गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
जल्दी वाहनों को निकालने के चक्कर में कई वाहनों के चालकों की आपस में कहासुनी तक हो गई। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया। करीब तीन बजे यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
इसके बाद भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि हाईवे निर्माण के चलते जाम लग गया था। पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर जाम खुलवाया गया।