{"_id":"67bf3b78680b35abbe0788e9","slug":"weather-changes-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120881-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिन और रात का बढ़ा तापमान, कल बूंदाबांदी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिन और रात का बढ़ा तापमान, कल बूंदाबांदी का अनुमान
Wed, 26 Feb 2025 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 29 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे और शुक्रवार को बूंदाबांदी का अनुमान है।
फरवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। बुधवार को सुबह धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी रही। लेकिन दोपहर बाद से धूप खिली रही। हवा की रफ्तार भी कम हो गई है, ऐसे में सूरज की तपिश से गर्मी का एहसास होने लगा है।
दिन में सूरज की तपिश का असर शाम को भी दिख रहा है। जिससे रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। धूप के सामने ज्यादा देर तक टिकना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और शुक्रवार को बूंदाबांदी का अनुमान है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।