{"_id":"6797c1929ecbd0e28b092d79","slug":"weather-change-hapur-news-c-135-1-hpr1005-119655-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिन में गर्मी और रात में सर्द हवाएं कर रहीं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिन में गर्मी और रात में सर्द हवाएं कर रहीं बीमार
Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। वहीं, रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। इस कारण लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को भी 175 मरीज उपचार के लिए ओपीडी में पहुंचे।
सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर होने के कारण लोग वायरल, खांसी, जुकाम, गले में दर्द आदि की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता भी कमजाेर हो रही है। इसलिए जिसका असर भी सेहत पर पड़ रहा है।
सोमवार को जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में भी इसका असर दिखाई दिया। इन बीमारियों से पीड़ित 175 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जिन्हें दवा देकर उपचार शुरू किया गया है। वहीं, तेज बुखार से पीड़ित आठ मरीजों को भर्ती कराया गया। इन आठ मरीजों का उपचार भी शुरू हुआ है। इसी प्रकार का हाल निजी अस्पतालों में भी है। बुखार के कारण गले में दर्द भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
मामले में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि ओपीडी में चिकित्सक वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सभी सीएचसी के प्रभारियों को निर्देश जारी कर चुके हैं।
तेज बुखार के साथ लग रही सर्दी
तेज वायरल बुखार के साथ लोगों को सर्दी भी लग रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप मित्तल का कहना है कि पिछले पांच दिनों में तापमान में अधिक बदलाव के कारण बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। विभाग के पास दवाई आदि सभी मौजूद हैं। पीड़ित मरीजों को दवा देकर उपचार किया जा रहा है। इन मरीजों में बच्चों की संख्या करीब 60 प्रतिशत है।