{"_id":"58fe1d684f1c1b9d65c0c41d","slug":"water-supply-closure-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":" चार दिनों से पानी सप्लाई बंद, भड़के तीन मोहल्लों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से पानी सप्लाई बंद, भड़के तीन मोहल्लों के लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
पानी सप्लाई बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद भी शिवाजी नगर की पानी टंकी के फुंकी मोटर नहीं बदले जाने से तीन मोहल्लों की पानी सप्लाई ठप है। भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं मिलने से गुस्साए रेलवे रोड के लोगों ने सोमवार दोपहर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
साथ ही पालिका अफसरों से जल्द मोटर ठीक कराने की मांग की। चार दिन से शिवाजीनगर स्थित पानी की टंकी की मोटर फुंकी पड़ी है। इसके चलते रेलवे रोड, शिवाजीनगर, छीपीबाड़ा मोहल्ले में पानी की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन
ऐसे में इन मोहल्लों के लोगों को पेयजल किल्लत से परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर रेलवे रोड के लोग एकत्रित होकर पानी की सप्लाई बंद होने के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि चार दिन से मोटर फुंकी पड़ी है।
विज्ञापन
पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोग भटकने को मजबूर हैं। लेकिन पालिका प्रशासन लोगों की समस्या को सुलझाने को लेकर गंभीर नही है। प्रदर्शन करने वालों में उत्तम शर्मा, शैलेंद्र पंडित, कुलदीप, दीपक, मामचंद, रोशन, मूर्ति, संजय,
देवेंद्र, राकेश, सुरेंद्र, विवेक और निशांत शामिल रहे। उधर, पालिका जलकल विभाग के लिपिक जयशिव ने बताया कि मोटर बदलने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक दो दिन में पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।