{"_id":"591c77ae4f1c1bd529f23250","slug":"water-logging-in-indralok-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव पर भारी न पड़ जाए इलाके का जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव पर भारी न पड़ जाए इलाके का जलभराव
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 17 May 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन स्वर्ग आश्रम रोड इलाके का जलभराव इस चुनाव को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
घरों के बाहर भरे दूषित जलभराव से परेशान इंद्रलोक कालोनी के लोगों ने बुधवार को चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है और अफसरों की अनदेखी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर पालिका परिषद के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड इलाके के हजारों लोग दूषित जलभराव के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। कालोनी में साफ-सफाई न होने व सड़क और नालियों की मरम्मत न होने से मुख्य मार्ग पर ही जलभराव हो रहा है जिस वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
आलम यह है कि सुबह के समय तो सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं। बच्चों को पढ़ने के लिए दूषित पानी से होकर जाना पड़ता है। मच्छरों का प्रकोप भी इस कदर बढ़ चुका है कि रात के समय बिना मच्छरदानी सो पाना मुश्किल हो जाता है।
इतना ही नहीं मच्छर जनित रोगों में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदर्शनकारी लोगों का आरोप है कि न तो कालोनी में साफ सफाई के लिए कर्मचारी आते हैं और न ही दूषित जलभराव से राहत दिलाने का प्रयास किया जाता है।
कई बार कालोनी की महिलाएं एकत्र होकर पालिका परिषद के अफसरों से शिकायत करने पहुंच चुकी हैं लेकिन आश्वासन के बावजूद समस्या जस की तस है।
इस अव्यवस्था से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को कालोनी में ही पालिका परिषद के अफसरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। लोगों का कहना है कि जब उनकी समस्याओं का निस्तारण ही नहीं कराया जाता तो वह चुनाव में अपनी भागीदारी क्यों करें।
प्रदर्शन करने वालों में विशेष गर्ग, दीपक, अमित, दाताराम, विनोद गोयल, विशाल चौधरी, कैलाशवती, दीपा, पुष्पा राठौर, विनोद, कुसुम आदि मौजूद रहीं।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती भारती का कहना है कि जलभराव से लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। कर्मियों को मौके पर भेजकर जलभराव की समस्या से राहत दिलाई जाएगी।