फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water level increases

Hapur News: 24 घंटे में 14 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जल स्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
water level increases
गढ़मुक्तेश्वर। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 14 सेंटीमीटर बढ़ा है। गंगा तट के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में बेचैनी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने का सिलसिला जारी है। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण पिछले 24 घंटे में 14 सेंटीमीटर जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार की शाम में गेज के आधार पर 196.86 जलस्तर था, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम तक जल स्तर बढ़ता हुआ 197 मीटर तक पहुंच गया। खादर क्षेत्र के गांव कुदैनी की मढैया के लोगों को चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जल स्तर में बढ़ोतरी होने से सबसे पहले कुदैनी की मढैया में जल पहुंचता है, जिससे रास्तों पर भी जलभराव हो जाता है। वहीं किसानों ने बताया कि गन्ने की खेती की बुवाई शुरु की है, यदि जल स्तर बढ़ता है, तो मेहनत पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन


खादर क्षेत्र के ये गांव होते हैं प्रभावित
जल स्तर बढऩे पर गांव कुदैनी की मढैया, भगवंतपुर, नयागांव, इनायतपुर, गड़ावली, नयाबांस, काकाठेर, शाकरपुर में जलभराव हो जाता है। जिससे पशु पालकों के लिए चारे की व्यवस्था भी नहीं बन पाती है। साथ ही किसानों को चूल्हे जलाने के लिए बने बिटौरे और ईंधन भी खराब हो जाता है। जिससे किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल जल स्तर सामान्य स्थिति में है। कोई परेशानी नहीं है। यदि कोई जल स्तर अधिक बढऩे की सूचना मिलती है, तो ग्रामीणों को सतर्क कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed