फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water level go down

Hapur News: दो दिन में 16 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर

Mon, 05 Aug 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 05 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
water level go down
ब्रजघाट। दो दिन में गंगा के जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज हुई है। इससे प्रशासन और खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं बीमारियों के मद्देनजर गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश मैदानी क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। गढ़-ब्रजघाट में भी बारिश और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज के चलते गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। जिसे लेकर ग्रामीण बाढ़ की आशंका से ग्रस्त थे। लेकिन रविवार और सोमवार करीब एक दर्जन गांवों के लोगों और किसानों के लिए राहत लेकर आए। रविवार को जहां जलस्तर में सात सेंटीमीटर की कमी आई, वहीं सोमवार को भी नौ सेंटीमीटर कम होकर जलस्तर 198.44 मीटर के निशान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार जलस्तर लगातार कम हो रहा है, वहीं बिजनौर बैराज से भी डिस्चार्ज में कमी आई है। जिसके चलते आगामी दिनों में गंगा जलस्तर में और भी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खादर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगवाएं जाएं, ताकि ग्रामीणों को उपचार के लिए भटकना न पड़े। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि जलस्तर में लगातार कमी हो रही है, जिस कारण फिलहाल बाढ़ की संभावना काफी कम हो गई है। बाढ़ चौकियों के माध्यम से जलस्तर की निगरानी कराई जा रही है। आवश्यकता होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर खादर क्षेत्र के गांवों मे शिविर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed