{"_id":"66cf5a8db5d666cbc80cd612","slug":"ward-boy-make-medical-of-accused-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103847-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीएचसी से चिकित्सक गैरहाजिर, वार्ड बॉय ने बनाया कैदी का मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीएचसी से चिकित्सक गैरहाजिर, वार्ड बॉय ने बनाया कैदी का मेडिकल
Wed, 28 Aug 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। पबला रोड स्थित सीएचसी में चिकित्सकों की गैरहाजिरी मरीजों की जान पर बनी हुई है। बुधवार को भी चिकित्सक और फार्मासिस्ट अस्पताल से गैरहाजिर थे। जबकि वार्ड बॉय पुलिस अभिरक्षा में आए कैदी का मेडिकल बना रहा था। अमर उजाला टीम की पड़ताल में इसका खुलासा हुआ है।
सीएचसी में मरीजों को बेहतर उपचार देने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। मंगलवार को ही डीएम ने मरीजों के उपचार में लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस एक कैदी का मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल स्थित इमरजेंसी पहुंची। इमरजेंसी स्थित कक्ष से चिकित्सक और फार्मासिस्ट गैरहाजिर मिले। चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर वार्ड बॉय विलश कुमार ने कैदी का मेडिकल बनाया। सीएमओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है, अगर सीएचसी पर ऐसा हुआ है, तो मामले की जांच करा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।