{"_id":"57b4711b4f1c1b61556eb52f","slug":"wall-fell-on-ashram-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ग आश्रम रोड पर फिर गिर गई नाले की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ग आश्रम रोड पर फिर गिर गई नाले की दीवार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 17 Aug 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
फिर गिर गई नाले की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की ओर साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनवाए जा रहे नाले की दीवार बुधवार फिर भरभराकर ढह गई। दीवार के गिरने से नाले के आसपास बनी दुकानों में दरारें आ गईं। आसपास के लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका एक साल पहले जल निगम की कार्यदायी संस्था को टेंडर दिया था। नाला निर्माण पर करीब 5.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसका निर्माण दिसंबर 2015 तक पूरा हो जाना था
विज्ञापन
लेकिन जल निगम के अधिकारियों की सुस्ती के कारण नाला निर्माण की गति काफी धीमी चल रही है। बुधवार को त्यागी नगर के पास निर्माणाधीन नाले की दीवार गिर गई, जिससे आसपास की तीन दुकानों में दरारें आ गई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले भी नाले की दीवार गिर गई थी। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा का कहना है कि उनके संज्ञान में नाले की दीवार गिरने का मामला नहीं आया है।
यदि ऐसा हुआ है तो वह टीम को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच कराएंगे।