Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Electric buses start operating between Hapur and Anand Vihar

Hapur News: हापुड़ से आनंद विहार के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electric buses start operating between Hapur and Anand Vihar
हापुड़। हापुड़ से दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों शहरों के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसों की अंतरराज्यीय सेवा शुरू की गई है। इन बसों का संचालन दोनों दिशाओं में हर 20 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। इससे दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ के बीच रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसें हापुड़ से चलकर निजामपुर, पिलखुवा, डासना, गाजियाबाद, मोहन नगर होते हुए आनंद विहार तक जाएगी। इसी मार्ग से बसें वापस हापुड़ के लिए रवाना होंगी। निर्धारित समय अंतराल पर बसें उपलब्ध होने से यात्रियों को बसों के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हापुड़ से इन बसों का संचालन सुबह आठ बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। इस सेवा से सबसे अधिक लाभ दिल्ली और गाजियाबाद में नौकरी करने वाले लोगों को मिलेगा। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और रोजाना विभिन्न कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। नियमित अंतराल पर बसों की उपलब्धता से हापुड़ से दिल्ली के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed