फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   waiting in train

Hapur News: दिवाली पर घर लौटने की दिक्कत, 200 पार पहुंची वेटिंग

Tue, 22 Oct 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
waiting in train
हापुड़। दिवाली पर घर लौटने के लिए यात्रियों कोफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिकांश ट्रेनोें में सीटें नहीं बची हैं। पद्मावत, लखनऊ मेल में तो वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन


दूर-दराज नौकरी, व्यवसाय करने वाले लोग दिवाली पर अपने घरों की तरफ रुख करते हैं। ऐसे में घर लौटने में परेशानी से बचने के लिए अनेक यात्रियों ने महीनों पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया था। लेकिन अनेक यात्री वंचित रह गए हैं। सबसे अधिक परेशानी पूर्वांचल, लखनऊ की तरफ जाने वाली ट्रेनों में झेलनी पड़ेगी। पद्मावत, लखनऊ मेल, अवध असम, कांशी विश्वनाथ, गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में सीटों के लिए सबसे अधिक मारामारी है।
विज्ञापन


पद्मावत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में वेटिंग 240 के पार है, वहीं थर्ड एसी कोच में भी सौ से अधिक सीटों की वेटिंग चल रही है। लखनऊ मेल, सद्भावना, अवध असम, अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में भी वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। वहीं एसी कोच में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि यात्रियों को राहत दिलाने के लिए ट्रेनों में साधारण कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं रेलवे द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed