{"_id":"65b146c9999d627a060b2246","slug":"voter-increase-in-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-7107-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले में बढ़े 14925 मतदाता, सबसे अधिक गढ़ में जुड़े नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले में बढ़े 14925 मतदाता, सबसे अधिक गढ़ में जुड़े नाम
Wed, 24 Jan 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए संचालित विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद अपडेट सूचियों का प्रकाशन मंगलवार को किया गया। अभियान के दौरान जोड़े व हटाए गए मतदाताओं के बाद अब तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 11 लाख 50 हजार 220 हो गई है, जिनमें 14925 नए मतदाता शामिल हुए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब मतदाताओं की जागरूकता के लिए अभियान संचालित होगा।
एक जनवरी को 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जिले में 27 अक्तूबर 2023 से विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इसमें पात्रता पूरी करने वाले नए वोटरों का नाम जुड़वाने के साथ ही मृत व शिफ्ट हुए वोटरों का नाम हटाया गया। अभियान शुरू होने से पूर्व अक्तूबर 2023 में जिले में वोटरों की कुल संख्या 1131932 थी, जो अभियान की समाप्ति के बाद अब 1150220 हो गई है। मंगलवार को प्रकाशित मतदाता सूचियों में धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 420584, हापुड़ विधानसभा में 377934 व गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में 351702 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम संदीप कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में सबसे अधिक 5039 नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया गया है। जबकि हापुड़ विधानसभा में 4937 और धौलाना विधानसभा में 4949 नए मतदाता सूची में जुड़े हैं। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5929 से बढ़कर अंतिम प्रकाशन के बाद 5734 हो गई है। 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 15493 है।