फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Voltage reduced by up to 1500 at power stations due to tripping-low voltage equipment becomes showpiece

Hapur News: बिजलीघरों पर 1500 तक घटे वोल्टेज ट्रिपिंग-लो वोल्टेज से शोपीस बने उपकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Voltage reduced by up to 1500 at power stations due to tripping-low voltage equipment becomes showpiece
दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर। संवाद
हापुड़। बिजलीघरों पर लो वोल्टेज की मार है। इस सप्ताह में ही 1500 से अधिक वोल्टेज घटे हैं। इसका असर समूचे जिले पर पड़ रहा है। पावर ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं, मशीनें भी लगातार ट्रिप कर रही हैं। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बनने लगे हैं। देहात में नलकूपों के फीडरों की हालत बेहद बदतर है, यहां हर दस मिनट में कटौती हो रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का सितम जारी है। जिले के सवा तीन लाख उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने के लिए 53 बिजलीघर बने हैं। विभिन्न क्षमता के इन बिजलीघरों पर अब लो वोल्टेज की मार है। बिजलीघरों को बेहतर सप्लाई के लिए 11 हजार वोल्टेज की आवश्यकता होती है लेकिन इन दिनों यह 9500 या इससे भी कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वोल्टेज कम होने के कारण मशीनों पर लोड अधिक बढ़ रहा है। ट्रांसफार्मर जल्द गर्म हो रहे हैं, जिन्हें ठंडा करने के लिए पानी की बौछार या कूलर पंखे तक चलाने पड़ रहे हैं। आलम यह है कि गांव, मोहल्लों में लगे विद्युत उपकरण सही से काम भी नहीं कर रहे हैं। एसी का तापमान कम करते ही वह काम करना बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांवों में नलकूप वाले फीडरों की स्थिति भी बदतर है। दोपहर के समय तो सप्लाई लगभग बंद ही कर दी जाती है। हर दस मिनट में फीडर ट्रिप कर रहे हैं, इस कारण सिंचाई के लिए पानी खेतों तक भी नहीं पहुंच पाता। गांवों में भी लगाकार ट्रिपिंग हो रही है। कुल मिलाकर जिस तरह गर्मी बढ़ रही है, बिजली व्यवस्था बेपटरी हो रही है।

25 नए ट्रांसफार्मर लगाए
ओवर लोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए शहर में विभिन्न क्षमता के 25 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। साथ ही 60 अन्य स्थानों पर भी नए ट्रांसफार्मर व क्षमता वृद्धि का कार्य प्रस्तावित है। हालांकि अभी उपभोक्ताओं को इस समस्या से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी है।



दो दिन से सप्लाई गुल
मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के पीछे स्थित मोहल्लों में बिजली की सप्लाई दो दिन से गुल है। यहां दो दिन पहले खंभा टूटा था, स्थानीय निवासी राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि बिजली अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद राहत नहीं मिली है। गर्मी से बुरा हाल हो रहा है।


---

कोट

बिजली की डिमांड बढ़ने से बिजलीघरों पर वोल्टेज घटे हैं। निर्बाध सप्लाई देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। - सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed