फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   viral video of fighting

Hapur News: थाने में हुए समझौते के बाद पिटाई का वीडियो किया वायरल

Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
viral video of fighting
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर पिटाई के मामले में थाने में हुए समझौते के बाद पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व सांठगांठ कर फर्जी ढंग से नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर आठ नामजद व 35 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी कविता शर्मा ने बताया कि उसका पति यतेंद्र शर्मा भाकियू (किसान राज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कुछ दिन पहले उसके पति की भाकियू (किसान सेना) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार से फोन पर कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई थी। वहीं, 25 मार्च 2024 को उसके पति का परिवार के लोगों से विवाद हो गया। इसकी शिकायत करने वह अपने पति, ससुर व ताऊ के साथ थाना देहात जा रही थी। थाने के पास पहुंचने पर भाकियू (किसान सेना) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पवार व उसका साथी इसरार निवासी गांव सलाई, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश नागर, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष आरिफ राणा, दीपिका चुग, पवन चुग, श्यामसुंदर भुर्जी व 35 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज कर ससुर व ताऊ की पिटाई कर दी। बचाव करने पर आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना लिया था। मामला थाने में पहुंचने पर दोनों पक्षों का समझौता भी हो गया था। इसके बाद भी आरोपियों ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी अवनीत पवार ने पुलिस से सांठगांठ कर फर्जी ढंग से उसके पति के खिलाफ गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में एक मुकदमा भी दर्ज करा दिया। इसकी शिकायत उसने एसपी से की।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर आठ नामजद व 35 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed