फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Viral fever again spreading.

वायरल बुखार ने फिर पसारे पांव

Wed, 12 Apr 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 12 Apr 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Viral fever again spreading.
वायरल बुखार - फोटो : अमर उजाला

मौसम बदलने के कारण क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकारी और निजी नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


एक पखवाड़े से मौसम लगातार बदल रहा है। तापमान घटने और बढ़ने से लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कोठी गेट राजकीय महिला चिकित्सालय और गढ़ रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में रोज वायरल पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कोठी गेट राजकीय महिला चिकित्सालय में गंगापुरी निवासी 35 वर्षीय गुड्डी,17 वर्षीय रूबी और मोहल्ला रफीकनगर निवासी 28 वर्षीय शाहिस्ता को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. योगेश ने बताया कि ऐसे मौसम में सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि उनके यहां रोज 250 से  270 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें से करीब 150 से 170 वायरल पीड़ित मरीज हैं।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस मौसम में लोगों को अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। ओआरएस भी लेते रहें। यहां रोजाना 150 से 200 वायरल पीड़ित मरीजों का उपचार हो रहा है।


शहर के प्राइवेट अस्पतालों में भी यही हालात हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल सभी अस्पतालों में भरपूर दवाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed