{"_id":"6ab8ce1d200f3c869c0b5ef5","slug":"violent-clash-between-two-groups-in-hapur-dhaulana-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष: हापुड़ के धौलाना में जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष: हापुड़ के धौलाना में जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल; वीडियो वायरल
Sun, 27 Sep 2026 01:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:35 PM IST
सार
हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के देहरा में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से करीब चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हापुड़ में दो पक्षों की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र के देहरा में बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस विवाद में करीब चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन