फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villagers enraged by frequent power outages gheraoed the substation.

Hapur News: बार-बार बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, उपकेंद्र का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Villagers enraged by frequent power outages gheraoed the substation.
गांव आलमनगर के बिजलीघर पर मौजूद ग्रामीण और पुलिसकर्मी। संवाद
बहादुरगढ़। गांव आलमनगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित बिजली उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया और करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ठाकुर ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि गांव की 11 हजार केवीए लाइन में आये दिन फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई बार बिजली कटौती होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से पेयजल संकट गहराने के साथ ही घरेलू और कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इन्द्रकांत यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर शिवकुमार चौहान, योगेंद्र, चंद्रप्रकाश, मोहित, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed