{"_id":"6591c448bd1feb13470b5acc","slug":"villagers-adamant-on-cremation-of-dead-body-after-arrest-of-killers-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6340-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार पर अड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार पर अड़े ग्रामीण
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी में जाति द्वेष में अनिल राघव की पीटने से मौत हो गई थी। रविवार को शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक शव का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने काफी देर में ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
डोमा टीकरी निवासी अनिल राघव को 21 दिसंबर की रात को डोमा टीकरी निवासी लोगों ने सिवाया निवासी युवक के साथ मिलकर ईंट पत्थरों से पीट पीट कर लहुलुहान कर दिया था। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी कल्पना राघव की तहरीर पर प्रशांत पुत्र धर्मवीर, रिंकू पुत्र बनवारी, मोहित पुत्र विजेन्द्र, ग्राम प्रधान पंकज पुत्र लालमन व ग्राम सिवाया निवासी युवक कुलदीप को नामजद कराया था। पुलिस ने इस मामले प्रशांत, रिंकू व कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष दो आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अनिल का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और शव का अंतिम संस्कार न करने की बात करने लगे। लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस फरार चल रहे नामजदों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजेगी तब तक दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जिला पंचायत सदस्य हरिओम चौहान ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के अनुरूप नामजद पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
सूचना पर एसडीएम प्रवीण कुमार, सीओ जितेंद्र शर्मा, हाफिजपुर, धौलाना, कपूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ग्रामीणों को समझाने में कामयाब हो गई, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- --