फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vidhayak meets from cm

Hapur News: मुख्यमंत्री से मिलकर न्यायालय और स्टेडियम बनवाने की मांग

Fri, 09 Feb 2024 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 09 Feb 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
vidhayak meets from cm
हापुड़। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुक्रवार को लखनऊ कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में रुके जिला न्यायालय और खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि उन्होंने सीएम के समक्ष जिला न्यायालय परिसर का निर्माण, जिला खेल स्टेडियम का निर्माण, किसानों पर गलत दर्शाए गए बकाया बिजली बिल के समाप्त करने की मांग रखी। वहीं, मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को हापुड़ जिले में शामिल करने की भी मांग की। यह क्षेत्र जिले से जुड़ा होने के बावजूद मेरठ जिले की सीमा में है और इसमें अधिकतर उद्यमी हापुड़ के रहने वाले हैं। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने हापुड़-श्यामपुर, मलकपुर, कन्या-कल्याणपुर मार्ग को चौड़ीकरण कराए जाने के अलावा, हापुड़ से सलाई होते हुए ग्राम भटैल तक जाने वाले रास्ते के चौड़ीकरण की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें इन कार्यों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने दोयमी, धनौरा, असरा में काली नदी पर सेतु निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed