फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   video viral taking bribe

Hapur News: लेखपाल के सहायक की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल

Fri, 18 Aug 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 18 Aug 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
video viral taking bribe
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव के लेखपाल के निजी सहायक द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में एक किसान द्वारा मामले की शिकायत भी की गई है। किसान ने भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी दीपचंद ने बताया कि उसने गांव शेखपुर में जमीन का बैनामा कराया था। खरीदी गई जमीन पर किसी बात को लेकर विवाद है। इसके लिए दीपचंद ने जमीन की पैमाइश कराने के लिए नगर तहसील में तैनात लेखपाल से संपर्क किया। जिसके बाद लेखपाल ने जमीन पर कब्जा दिलाने की बात कहते हुए अपने एक निजी सहायक से उसकी मुलाकात कराई। जिसके बाद निजी सहायक ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की गई, जो उसे दे दिए गए। इस दौरान उसने रुपये देते हुए गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया था। दीपचंद ने मामले की शिकायत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इसके अलावा एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें निजी सहायक और दीपचंद के बीच बातचीत हो रही है। निजी सहायक रिश्वत लेने की शिकायत कानूनगो से करने की बात पर दीपचंद को धमकाते हुए जाति विशेष के लिए अपशब्द का प्रयोग कर रहा है। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed