फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   video upload of two girl on social media

Hapur News: दो छात्राओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

Mon, 31 Jul 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 31 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
video upload of two girl on social media
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राओं का युवकों ने वीडियो बनाया और गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गढ़ नगर के एक स्कूल में पढ़ती है। नगर का रहने वाला एक युवक उसका स्कूल से आते समय पीछा करता है। 30 जुलाई को उसकी बेटी गांव की ही रहने वाली अपनी सहेली के साथ गढ़ के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गई थी। इसी बीच आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ पीछा कर दोनों छात्राओं का मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो में काले रंग के सूट से संबंधित गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे उनके मान सम्मान को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर आरोपी पाए जाने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed