फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Video of six youths performing stunts on bikes on the highway goes viral

Hapur News: बाइक सवार छह युवक हाईवे पर कर रहे थे स्टंट, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Video of six youths performing stunts on bikes on the highway goes viral
हापुड़ में बाइक पर स्टंट करते बाइक सवार युवक।स्रोत वीडियो ग्रैब
हापुड़। लगातार हो रहे हादसों से भी कुछ लोग सबक नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को एनएच-09 पर बाइक सवार छह युवकों का स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात व स्थानीय पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

वीडियो में छह युवक एनएच-09 स्थित हाईवे पर बाइक पर बैठकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी बाइक की रफ्तार भी काफी तेज दिखाई दे रही है। इस दौरान उनके पास से गुजरे एक वाहन में सवार व्यक्ति ने उनकी वीडियो बना ली। वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाईवे पर युवक के इस कृत्य से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

इन युवकों के स्टंट से इन्हें व अन्य किसी व्यक्ति की जान को भी खतरा पैदा कर सकता था, जबकि यातायात व स्थानीय पुलिस युवकों से इस प्रकार के कृत्य न करने की समय-समय पर अपील भी करती रहती है। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर बाइक व युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed