{"_id":"6596ec7c6d78880a8a0f4de8","slug":"video-of-pouring-contaminated-water-into-phuldhara-drain-goes-viral-hapur-news-c-306-1-gha1001-3841-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फुलडहरा ड्रेन में दूषित पानी डालने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फुलडहरा ड्रेन में दूषित पानी डालने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
फुलडहरा ड्रेन में गिरता दूषित पानी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। गांव फुलडहरा के पास स्थित ड्रेन साइफन में चोरी-छिपे पाइप के माध्यम से केमिकल युक्त दूषित पानी डाले जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
फुलडहरा ड्रेन साइफन में आसपास की आबादी का पानी डाला जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो पानी रजवाहे में डाला जा रहा है, वह कैमिकल युक्त बताया गया है, जिसके चलते पानी में झाग बने हुए हैं। सरदार राजेंद्र सिंह का कहना है कि रजवाहे में डाले जा रहे कैमिकल पानी के चलते आसपास के क्षेत्र समेत गांवों का भूमिगत जल भी दूषित हो रहा है। जिससे क्षेत्र में हैपेटाइटिस, पेट संबंधित और चर्म रोग फैल रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह दूषित पानी फुलडहरा ड्रेन साइफन से होता हुआ पूठ के निकट गंगा में गिरता है। जिससे गंगा जल भी प्रदूषित हो रहा है। ग्रामीणों समेत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस कैमिकल युक्त पानी का स्रोत पता कर कार्रवाई और इस पर रोकथाम की मांग की है।
एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।