{"_id":"573738944f1c1bf506919ff8","slug":"victorious-bearers-grand-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 14 May 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल शिशोदिया ने 168 मतों से रिकार्ड जीत हासिल की। कचहरी के अब तक इतिहास में कोई भी प्रत्याशी इतनी मतों से नहीं जीता है। जबकि सचिव पद पर रविन्द्र निमेश ने भी शानदार 113 मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
शनिवार को विजयी पदाधिकारियों का कचहरी में भव्य स्वागत किया गया। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शुक्रवार की देर रात घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शिशोदिया को 348 व केशव त्यागी को 180 मत मिले।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज सोती को 261 व कृष्णकांत कांत को 240 मत मिले। सचिव पद पर रविंद्र निमेष को 321 मत व अजित चौधरी को 208 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दिलशाद चौधरी को 278, यतेंद्र कुमार शर्मा को 236 मत मिले।
विज्ञापन
सहसचिव प्रशासन पर विजय कुमार अग्रवाल को 240, श्रीराम प्रजापति को 114, देवव्रत शर्मा को 123 मत मिले। सहसचिव प्रकाशन पद पर शहजाद अली को 266 मत व विकास कुमार त्यागी को 241 मत मिले।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाहिद व वेद प्रकाश, सहसचिव पुस्तकालय पद पर अनवर अली को पहले ही निर्विरोध घोषित किया जा चुका है तथा सदस्य वरिष्ठ व कनिष्ठ को पहले ही निर्विरोध घोषित किया जा चुका है।
शनिवार को कचहरी में विजयी प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत कर मिठाई बांटी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल, सचिव शाहिद हुसैन, पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के अलावा गजेंद्र सिंह चौहान, विजय चौहान,
मुकेश तोमर, भोपाल सिंह शिशौदिया, सुशील आजाद, युसूफ कुरैशी, रामलाल, धर्मपाल सिंह तोमर, देवेंद्र सागर, लोकेश केन, आबिद नबी, खालिद खान, एमएल सिंह आदि मौजूद रहे।
हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव में दो ग्रुपों में चुनाव लड़ा जाता है। पिछले वर्ष अध्यक्ष पद पर संजय कंसल और सचिव पद पर शाहिद हुसैन ने जीत का परचम लहराया था।
इस वर्ष भी इसी ग्रुप के अनिल शिशोदिया और रविंद्र निमेश ने जीत का परचम लहराया है। इस ग्रुप ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और सचिव सीट पर जीत कर अपने ग्रुप को मजबूत बनाया है।