{"_id":"58289c4c4f1c1bc932b3bca9","slug":"vehicles-of-radium-sticker","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों पर लगाए जाएंगे रेडियम के स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों पर लगाए जाएंगे रेडियम के स्टीकर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों पर रेडियम के स्टीकर लगाएगा। इसके साथ ही लोगों को यातायात के नियमों के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में कोहरे की धुंध की एक सफेद चादर सी छा जाती है। इस वाहनों को चलाने में काफी दिक्कत होती है। यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार कोहरे के दौरान वाहन पर फाग लाइट के साथ ही रेडियम रिफ्लेक्टर लगे होने चाहिए।
विज्ञापन
इससे दूसरे वाहन चालक आसानी से देकर बचकर निकल जाए। सावधानी से कोहरे में घटनाओं पर रोकथाम लग सकती है। एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि फिटनेस के समय रेडियम के स्टीकर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
कोहरे में इन स्टीकरों का दुर्घटना रोकने के लिए विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इसी के चलते यातायात माह में यातायात पुलिस के साथ मिलकर अभियान के तहत वाहनों पर रेडियम के स्टीकर लगाए जाएंगे।
वहीं, यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि कोहरे में वाहनों पर स्टीकर के साथ-साथ फाग लाइट भी लगी होनी चाहिए।