फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vazhilpur power station shut for three hours; villagers inconvenienced.

Hapur News: तीन घंटे बंद रहा वझीलपुर बिजलीघर, ग्रामीण परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vazhilpur power station shut for three hours; villagers inconvenienced.
हापुड़। हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन से वझीलपुर बिजलीघर तीन घंटे तक ठप रहा। इससे जुड़े दस गांवों में आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

वझीलपुर बिजलीघर से दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, सूदना, खड़खड़ी, रजपुरा, मुरादपुर, असरा आदि गांवों को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब सवा आठ बजे मोदीनगर रोड 132केवी बिजलीघर से वझीलपुर बिजलीघर आ रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन


इस कारण पूरा बिजलीघर ठप हो गया। कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशा। करीब तीन घंटे तक मशक्कत कर, फाल्ट को दुरुस्त किया गया। दोपहर में सवा 11 बजे प्रभावित गांवों की सप्लाई चालू हो सकी। इसके अलावा उबारपुर बिजलीघर भी शुक्रवार को दिनभर ठप रहा। रात में बिजलीघर चालू कराया गया, लेकिन ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से ग्रामीणों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण वझीलपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों में सप्लाई प्रभावित रही थी। फाल्ट ठीक कर सप्लाई सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed