{"_id":"674cbe6607a5357578008a34","slug":"utensil-seller-stabbed-to-death-partner-absconding-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117569-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बर्तन विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बर्तन विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या, साथी फरार
विज्ञापन
मृतक सलमान का फाइल फोटो। संवाद
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर निवासी बर्तन विक्रेता सलमान (22) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान हालत में उसका शव नंगौला पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पास की रिक्शा ठेला भी खड़ा मिला। घटना के बाद से मृतक का एक दोस्त फरार है, आशंका है कि लूट के इरादे से हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी परवीन ने बताया कि वह अपने पुत्र सलमान, फरमान, रिहान व पुत्री रुखसार के साथ रहती है। उसका बड़ा बेटा सलमान बर्तन बेचने का काम करता था। वह बाइक ठेला से हापुड़ व आसपास के जिलों में लगने वाली पैठ में जाकर बर्तन बेचता था। आए दिन की तरह वह शनिवार को भी मोदीनगर के पास स्थित गांव फरीदपुर में पैठ में बर्तन बेचने के लिए गया था। उसके साथ उसका साथी मेरठ रोड आवास विकास कालोनी निवासी देवराज भी गया था। देवराज भी साप्ताहिक पैठ में कॉस्मेटिक का सामान बेचता है। लेकिन देर शाम तक सलमान वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका मोबाइल से भी संपर्क नहीं हो रहा था। परिजन सलमान की जानकारी करने देवराज के घर भी पहुंचे थे, लेकिन उसने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया और खुद भी परिजनों के साथ उसकी तलाश में जुट गया।
पीड़िता ने बताया सुबह के समय उसके परिजन थ्री व्हीलर में बैठकर सलमान की तलाश में मोदीनगर की तरफ जा रहे थे। तभी नंगौला पुलिस चौकी के पास जैसे ही रिहान ने सलमान का ठेला सड़क किनारे खाई में पड़ा देखा। मौके पर जाकर देखा तो कुछ दूर ही सलमान का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। चाकू से गोदकर व सलमान का गला रेतकर हत्या की गई थी। उसके पेट व कमर पर चाकू से वार करने के कई निशान मौजूद थे। इसके अलावा उसके पैरों पर भी चोट के निशान थे। मौके पर सलमान का मोबाइल फोन भी पड़ा मिला था। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर वारदात हुई और पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
जिसके बाद परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस व फॉरेसिंक की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। फिलहाल पुलिस मृतक की कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। जबकि फरार देवराज की भी पुलिस तलाश कर रही है।
-- -
मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच में कुछ अहम बिंदु प्रकाश में आए हैं, जिनके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-जितेंद्र कुमार शर्मा, सीओ।
-- -- -
पहले कराई तलाश, फिर बेटे संग हुआ फरार -
पुलिस और परिजनों को मृतक के दोस्त देवराज पर शक है।
पीड़िता ने बताया कि देवराज पहले तो परिजनों के साथ उसके पुत्र की तलाश करता हुआ बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी तक आया। लेकिन इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पीड़िता दोबारा उसे घर पहुंची तो पता चला कि वह अपने पुत्र के साथ घर से चला गया है। बताया गया है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह यहां किराये के मकान में अपने पुत्र के साथ रहता था। जबकि वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस उसके ठिकाने की तलाश में जुटी है।
-- -- -
पति का पहले ही हो चुका है इंतकाल--
मृतक की मां परवीन ने बताया कि पांच साल पहले उसके पति इरशाद का इंतकाल हो चुका है। वह अपने तीन पुत्र और एक पुत्री के साथ यहां रहती है। पहले वह खुद मजदूरी करती थी अब सलमान उसका हाथ बटा रहा था। फिलहाल वह अविवाहित था।
-- -- -- -

पति का पहले ही हो चुका है इंतकाल