फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   urea dealer license suspended

Hapur News: खाद बिक्री का नहीं मिला रिकॉर्ड, दो विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त

Fri, 18 Aug 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 18 Aug 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
urea dealer license suspended
हापुड़। जिले की तीनों तहसीलों में उर्वरकों की दुकान पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो प्रतिष्ठानों पर पॉश मशीनों में उर्वरक बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिल सका। स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला, इस पर दोनों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, दो को नोटिस जारी किया है और दो दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर तीनों तहसील क्षेत्रों में कार्रवाई के लिए गठित टीम में हापुड़ तहसील में उप कृषि निदेशक डॉ.वीबी द्विवेदी और तहसीलदार ने 6 दुकानों पर छापा मारा। यहां से उर्वरक के चार नमूने जांच के लिए भरे, दो दुकानदारों को रिकॉर्ड में कमी मिलने पर नोटिस जारी किया गया। गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार और तहसीलदार ने जांच की। 11 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, दो उर्वरक के सैंपल जांच के लिए भरे। एक दुकानदार के यहां पॉश मशीन में बिक्री किए गए उर्वरकों का रिकॉर्ड नहीं मिला। स्टॉक रजिस्टर भी मौजूद नहीं था। इस पर दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। धौलाना में अपर जिला कृषि अधिकारी और तहसीलदार धौलाना ने सात प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, तीन उर्वरक के सैंपल एकत्र किए गए। रिकॉर्ड में कमी पाए जाने पर दो को चेतावनी जारी की और एक दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन



कोट -

उर्वरकों की बिक्री का रिकॉर्ड पूरा होना जरूरी है। पॉश मशीन में हर कट्टे की बिक्री का रिकॉर्ड होना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।-मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed