हापुड़ में UGC पर हल्लाबोल: BJP दफ्तर में घुसे लोग, हिंदू संगठन और पार्टी के कार्यकर्ता भी विरोध में शामिल
प्रदर्शन में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस विरोध के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपने भीतर व्याप्त असंतोष को प्रकट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूजीसी कानून के विरोध में बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने शहर से लेकर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र और गढ़ तहसील तक जोरदार प्रदर्शन किया। डहराकुटी से गढ़ तक पैदल मार्च निकालते हुए लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध मार्च में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, बजरंग दल और करणी सेना के कार्यकर्ता सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े सवर्ण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।
यह विरोध यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए कानूनों के खिलाफ था, जिसका सवर्ण समाज के लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों का मानना है कि इन कानूनों से उनकी संस्कृति और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इन कानूनों पर पुनर्विचार करने और उन्हें वापस लेने की मांग की।
भाजपा कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग भाजपा कार्यालय में घुस गए। इसके बाद लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ समय के लिए गहमागहमी की स्थिति बनी रही।