{"_id":"69a1d6bd289cc4a4f4095143","slug":"up-board-students-were-baffled-in-the-physics-exam-and-the-class-10-maths-paper-was-also-difficult-hapur-news-c-135-1-hpr1002-137731-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड:भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में छात्र चकराए, दसवीं के गणित का पेपर भी रहा कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड:भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में छात्र चकराए, दसवीं के गणित का पेपर भी रहा कठिन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड के 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में चुंबकीय प्रभाव समेत अन्य टॉपिक से जुड़े सवालों को हल करने में छात्र चकरा गए। 10वीं में गणित विषय का पेपर भी कठिन रहा। उड़न दस्तों ने परीक्षा की निगरानी की।
सुबह की पाली में दसवीं के गणित विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 11265 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 10878 उपस्थित रहे, 387 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि गणित विषय की परीक्षा में बीजगणित और त्रिकोणमिति से जुड़े सवाल सबसे कठिन रहे।
इसके अलावा संख्या प्रणाली, निर्देशांक ज्यामिति, क्षेत्रमिति, सांख्यिकी और संभाव्यता टॉपिक से जुड़े सवाल भी हल करने के लिए आए। इनमें भी काफी प्रश्न कठिन थे। शाम की पाली में 12वीं के छात्रों की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र में कूलॉम का नियम, गॉस का नियम, धारिता से जुड़े सवाल आए।
विज्ञापन
ओम का नियम, प्रतिरोधकता, किरचॉफ के नियम, व्हीटस्टोन ब्रिज, विभवमापी। धारा का चुंबकीय प्रभाव तथा चुंबकत्व, वैद्युत चुंबकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धाराएं, वैद्युत चुंबकीय तरंगें से जुड़े सवाल भी पूछे गए। इसके अलावा प्रकाशिकी में प्रकाश का परावर्तन/अपवर्तन, लेंस, प्रिज्म, प्रकाशीय यंत्र, तरंग प्रकाशिकी, द्रव्य और द्वैत प्रकृति, परमाणु तथा नाभिक, इलेक्ट्रॉनिक युक्तियां जिसमें ठोसों में ऊर्जा बैंड, अर्धचालक, डायोड, ट्रांजिस्टर, लॉजिक गे आदि से जुड़े सवाल भी आए।
इसके साथ ही सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, छात्रों ने प्रश्नों के उत्तर लंबे होने के चलते समस्या बतायी। दूसरी पाली की परीक्षा में 5506 छात्रों में से 5390 छात्र उपस्थित रहे, 116 ने परीक्षा छोड़ दी।
-- --
कोट
यूपी बोर्ड की परीक्षा सभी केंद्रों पर नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई। केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की निगरानी की गई।-- डॉ.श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
सुबह की पाली में दसवीं के गणित विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 11265 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 10878 उपस्थित रहे, 387 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि गणित विषय की परीक्षा में बीजगणित और त्रिकोणमिति से जुड़े सवाल सबसे कठिन रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा संख्या प्रणाली, निर्देशांक ज्यामिति, क्षेत्रमिति, सांख्यिकी और संभाव्यता टॉपिक से जुड़े सवाल भी हल करने के लिए आए। इनमें भी काफी प्रश्न कठिन थे। शाम की पाली में 12वीं के छात्रों की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र में कूलॉम का नियम, गॉस का नियम, धारिता से जुड़े सवाल आए।
विज्ञापन
ओम का नियम, प्रतिरोधकता, किरचॉफ के नियम, व्हीटस्टोन ब्रिज, विभवमापी। धारा का चुंबकीय प्रभाव तथा चुंबकत्व, वैद्युत चुंबकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धाराएं, वैद्युत चुंबकीय तरंगें से जुड़े सवाल भी पूछे गए। इसके अलावा प्रकाशिकी में प्रकाश का परावर्तन/अपवर्तन, लेंस, प्रिज्म, प्रकाशीय यंत्र, तरंग प्रकाशिकी, द्रव्य और द्वैत प्रकृति, परमाणु तथा नाभिक, इलेक्ट्रॉनिक युक्तियां जिसमें ठोसों में ऊर्जा बैंड, अर्धचालक, डायोड, ट्रांजिस्टर, लॉजिक गे आदि से जुड़े सवाल भी आए।
इसके साथ ही सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, छात्रों ने प्रश्नों के उत्तर लंबे होने के चलते समस्या बतायी। दूसरी पाली की परीक्षा में 5506 छात्रों में से 5390 छात्र उपस्थित रहे, 116 ने परीक्षा छोड़ दी।
कोट
यूपी बोर्ड की परीक्षा सभी केंद्रों पर नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई। केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की निगरानी की गई।