{"_id":"6922bf34d536e4bac40e9aa7","slug":"unknown-vehicle-collides-with-car-one-dead-and-five-injured-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Accident: अज्ञात वाहन की कार से टक्कर, एक की हुई मौत और पांच लोग घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Accident: अज्ञात वाहन की कार से टक्कर, एक की हुई मौत और पांच लोग घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 23 Nov 2025 01:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:30 PM IST
सार
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने नाजिम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 स्थित एलिवेटेड फ्लाई ओवर पर रविवार तड़के अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जिला लखीमपुर खीरी थाना पसगवां मच्छेजा निवासी इमरान जिला शाहजहांपुर थाना सिधौली गांव बबरा निवासी अतीक, लईक, सद्दाम, गांव बाई कुआं निवासी नाजिम और कोरो कुइयां निवासी उल्फत के साथ बैलेनो गाड़ी से सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह पिलर नंबर 56 के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने नाजिम को मृत घोषित कर दिया। वहीं उल्फत, लाईक व इमरान को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया था। मृतक और घायलों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई हैं।
विज्ञापन