{"_id":"64b81b4b8ef8a140b305a4d6","slug":"unknown-vehicle-collided-with-bike-woman-died-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1232-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-09 पर सिमरौली कट के पास बाइक सवार दंपती और उनके पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि बदायूं के नंगलावरण क्षेत्र के थाना सहसभा निवासी देवेंद्र अपनी पत्नी धनवंती व पांच माह के मासूम पियूष के साथ बाइक पर सवार होकर पंजाब के घर लौट रहा था। मंगलवार देर रात थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित कस्बा गांव सिमरौली कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दंपती व उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान धनवंती की मौत हो गई। जबकि घायल पिता-पुत्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है।