फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Underground cables are not Find Fault.

ढूंढे नहीं मिल रहे हैं अंडर ग्राउंड केबिल के फॉल्ट

Wed, 13 Jul 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 13 Jul 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
Underground cables are not Find Fault.
BSNL - फोटो : demo pic

बीएसएनएल अफसरों की लापरवाही से मेरठ रोड स्थित एक्सचेंज में लगी अंडर ग्राउंड केबिल टेस्टिंग मशीन दो महीने बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में निगम कर्मियों को अंडरग्राउंड फॉल्ट ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है। नतीजतन, उपभोक्ताओं के बेसिक फोन कई दिन से ठप पड़े हैं।

विज्ञापन


नगर में नाला खुदाई के दौरान बीएसएनएल के अंडर ग्राउंड केबिल जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुछ जगहों पर बारिश का पानी भरने से केबिलों में फॉल्ट आ गया था। ऐसे में विभिन्न गली, मोहल्लों में लगे बेसिक फोन ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


स्वर्ग आश्रम रोड, रेलवे रोड, गढ़ रोड पर अब भी फाल्ट ठीक नहीं होने से कुछ बेसिक फोन ठप पड़े हैं। अंडर ग्राउंड केबिलों के फॉल्ट ढूंढने के लिए मेरठ रोड स्थित एक्सचेंज में लाखों रुपये की कीमत की मशीन लगवाई गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन निगम अफसरों की लापरवाही से मशीन पिछले दो महीने से खराब पड़ी है। नतीजतन फॉल्ट ढूंढने में निगम कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कुछ फॉल्ट तो कई दिन बाद भी कर्मियों को नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में बेसिक फोन उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।


इस संबंध में बीएसएनएल के डीईटी कृपाल सिंह ने बताया कि मशीन ठीक कराने के लिए वह कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर चुके हैं लेकिन मशीन को ठीक नहीं कराया जा रहा है। जल्द ही तकनीकी टीम को बुलाकर मशीन को ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed