{"_id":"591f13d04f1c1bd529f24bfb","slug":"uncontrolled-jeep-fell-into-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपकी आने से अनियंत्रित जीप गड्ढे में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपकी आने से अनियंत्रित जीप गड्ढे में गिरी, दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 19 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित जीप गड्ढे में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित अटूटा पाइप फैक्ट्री के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दोनों मरने वाले गांव देहरा कुटी के निवासी थे। बहादुरगढ़ क्षेत्र के देहरा कुटी निवासी सतेंद्र, नीरज व अमरोहा निवासी अमित शुक्रवार तड़के पनीर पिकअप गाड़ी में लादकर दिल्ली बेचने के लिए गए थे।
विज्ञापन
लौटते समय बाबूगढ़ क्षेत्र के अटूटा पाइप फैक्ट्री के पास जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई और आग लग गई। राहगीरों ने घायलों को जीप से बाहर निकालकर फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
हालांकि लोगों ने आग को पहले ही बुझा दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सतेंद्र और नीरज ने दम तोड़ दिया। जबकि अमित की हालत नाजुक बनी हुई है।
एसओ बाबूगढ़ यतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संभवतया नींद की झपकी आने से जीप अनियंत्रित हो गई।