{"_id":"573347384f1c1b911e919a82","slug":"unconditional-ground-for-court-and-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी व जेल के लिए ग्रामीण बिना शर्त देंगे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी व जेल के लिए ग्रामीण बिना शर्त देंगे जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 11 May 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
पंचायत की मीटिंग
- फोटो : demo pics
कचहरी और जिला जेल बनाने के लिए श्यामनगर गांव के बाशिंदे अपनी जमीन बिना शर्त प्रशासन को देने के लिए तैयार हैं। बुधवार को गांव में हुई पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलेगा और सरकारी कार्यालय बनवाने का अनुरोध करेगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय पंचायत विकास प्रधान संगठन के बैनरतले श्यामनगर गांव में हुई पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि सरकारी योजना जैसे कचहरी, जिला जेल आदि को सरकारी भूमि की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
गांव श्यामनगर के किसान प्रीत विहार फाटक से लगी भूमि को बिना शर्त देने के लिए तैयार है। साथ ही सर्किल रेट का तीन गुना मुआवजा लेने के लिए भी किसान तैयार है। इससे प्रशासन को एलएमसी का एक बड़ा हिस्सा निशुल्क मिल जाएगा।
विज्ञापन
सिर्फ श्यामनगर के किसान इस बात से संतुष्ट है कि उनके गांव में कचहरी और जिला जेल बन जाएगी। सियानंद त्यागी ने गांव की पहचान के लिए किसी भी योजना के लिए अपनी भूमि व सहयोगियों की भूमि उपलब्ध बिना शर्त कराने का वादा किया।
पंचायत में बिना शर्त भूमि उपलब्ध कराने का सभी ने समर्थन किया। पंचायत की अध्यक्षता रूपचंद त्यागी और संचालन इदरीश ने किया। इस अवसर पर मुकेश, रमेश, अमरीश, संजीव, सुधीर, राजकुमार, प्रमोद, मनोज, अनिल व धीर सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे।