{"_id":"580b92564f1c1bf83d702fd8","slug":"uncle-voter-id-card-to-make-sure","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अंकल वोटर आईडी कार्ड जरूर बनवाना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अंकल वोटर आईडी कार्ड जरूर बनवाना’
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकरण के लिए शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एडीएम रजनीश राय, एसडीएम मीनू राणा ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को रवाना किया। 22 स्कूलों के दो हजार से अधिक बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को वोटर आईडी कार्ड बनवाने और मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड, कोठी गेट होती हुई वापस कलक्ट्रेट पर समाप्त हुई। जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी भी रैली में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि लोग मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ताकि इस बार एक मिसाल कायम की जा सके।
विज्ञापन
मतदाता 31 अक्तूबर तक अपने पहचान पत्र जरूर बनवा लें। इसके लिए 22 और 23 अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस मनाया जा रहा है। रैली का संचालन डायट के पूर्व प्राचार्य जयवीर सिंह ने किया।
इस दौरान डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण त्यागी, डीआईओएस बीके शर्मा, बीएसए देवेंद्र गुप्ता ललित छावनी वाले, डॉ. सुबोध गुप्ता और ज्ञान चंद शर्मा उपस्थित रहे।