फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ultrasound seal

सीएमओ ने बहादुरगढ़ में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound seal
सीएमओ ने बहादुरगढ़ में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में मानकों के विपरीत चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीएमओ ने सील कराया, जिसके बाद क्षेत्र के अन्य सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। सीएमओ ने कहा कि अवैध रूप और मानकों के विपरीत सेंटर संचालकों पर इसी तरह से कार्रवाई जारी रहेगी।
सीएमओ सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को एक सूचना मिली। जिसमें एक अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर का मामला सामने आया। जिसकी सूचना मिलते ही सीएमओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बहादुरगढ़ में स्थित भारत अल्ट्रासाउंड पर छापा मार दिया। जहां पर मौजूद स्टॉफ स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख कर भाग निकला।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर कोई चिकित्सक भी मौजूद नहीं मिला। सीएमओ ने बताया कि अवैध रूप और मानकों के विपरीत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील की कार्रवाई कर दी गई है। इस दौरान वहां पर मिले प्रोब, लेपटॉप, रजिस्ट्रर, अल्ट्रासाउंड, मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली गई है। सीएमओ ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई क्षेत्र में जारी रहेगी, जो भी अवैध रूप से अस्पताल, जच्चा बच्चा केंद्र और पैथोलॉजी लैब का संचालन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई, कई सेंटर संचालक अपने सेंटरों के शटर बंद कर भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed