{"_id":"59133bd64f1c1b1d688508df","slug":"ultimatum-till-30th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे हटाने के लिए 30 जून तक का अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे हटाने के लिए 30 जून तक का अल्टीमेटम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 10 May 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
अल्टीमेटम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने जिले में सरकारी भूमि पर भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जों को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन को 30 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ दौरे के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि टास्क फोर्स के माध्यम से अवैध कब्जों और निर्माण को चिह्नित कर उनके खिलाफ निर्धारित समय में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
बैठक से लौटकर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जिले में गठित टास्क फोर्स के माध्यम से यह चिह्नित किया जाए कि कहां-कहां भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे किए हुए हैं।
विज्ञापन
इन्हें 30 जून तक हर हाल में कब्जा मुक्त कराया जाए। इसके अलावा जिन भूमियों पर कोर्ट का स्टे है, उन वादों को जल्द से जल्द निस्तारण कराकर कार्रवाई हो। जिले भर में बिना नक्शा पास हुए बने मकानों या प्रतिष्ठानों पर भी इसी समय अवधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान डीएम व अन्य अधिकारियों को निकाय चुनाव को गंभीरता और शांतिपूर्वक ढंग से पूरा कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।
डीएम ने बताया कि सीएम के आदेशों के अनुपालन में टास्क फोर्स को पूरी तत्परता से कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।