फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two youths on a scooter injured after being hit by a car on NH-9.

Hapur News: एनएच-9 पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two youths on a scooter injured after being hit by a car on NH-9.
कुचेसर चौपला। नेशनल हाईवे-9 के नए बाईपास पर मंगलवार की शाम कुचेसर रोड चौपला के पास जैन शिकंजी रेस्टोरेंट के पास कार की साइड लगने से स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त कांवड़ व्यवस्था का जायजा ले रहे बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने तुरंत घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सहारनपुर जिले के थाना मंडी क्षेत्र अंतर्गत प्रतापगंज निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

कुचेसर रोड चौपला के पास उनकी कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार मुनाजिव निवासी जाफराबाद दिल्ली और बिलाल निवासी थमला बिलारी मुरादाबाद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सही समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से दोनों की हालत अब सामान्य है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed