{"_id":"68938691d1ec5568d703f968","slug":"two-youth-died-in-dhollana-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128450-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धौलाना में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धौलाना में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत
Wed, 06 Aug 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक का शव औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। जबकि दूसरे युवक की मौत करंट की चपेट में आकर हुई।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित मून बेवरेज कंपनी के सामने शराब ठेके के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान कस्बा धौलाना के छोटा मोहल्ला निवासी सोमेंद्र (30) के रूप में हुई है, जो यूपीएसआईडीसी स्थित कंपनी में खराद मशीन का मैकेनिक था। पत्नी अर्चना के अनुसार सोमेंद्र रोज की तरह बुधवार सुबह ड्यूटी पर गए थे। शाम को अचानक सूचना मिली कि उनका शव सड़क किनारे पड़ा है।
वहीं, दूसरे मामले में मंगलवार रात को गांव कंदौला निवासी रोहित वाल्मीकि की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कूलर लगा रहे थे, तभी अचानक बिजली के झटके से वह अचेत हो गए। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सामेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जबकि रोहित की मौत के संबंध में भी जानकारी की जा रही है।