{"_id":"58cd62d04f1c1b992132c033","slug":"two-transformers-steal-from-saraswati-enclave-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती एनक्लेव कालोनी से दो ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती एनक्लेव कालोनी से दो ट्रांसफार्मर चोरी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती एनक्लेव कालोनी में शुक्रवार देर रात चोरों ने 250 केवी क्षमता के दो ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से तेल और कॉपर चोरी कर लिया। रातभर कालोनी में अंधेरा छाया रहा। सूचना से निगम अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बसी सरस्वती एनक्लेव कालोनी में अभी सिर्फ 6 परिवार ही निवास करते हैं। पूरी कालोनी में 250 केवी क्षमता के 6 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। शुक्रवार रात चोरों ने दो ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा दिया और उसमें से तेल, कीमती कॉपर को चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पूरी रात कालोनी के घरों में अंधेरा छाया रहा। सुबह लोगों ने ट्रांसफार्मर को नीचे पड़ा देख निगम अफसरों को सूचना दी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेई महरोज दोस्त ने थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि दोनों ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 11.50 लाख रुपये है। कालोनी में रह रहे लोगों को अन्य ट्रांसफार्मर से जोड़कर आपूर्ति दी गई है। वहीं अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी जा चुकी है।